मैं आज की युवा जनता हूँ!
गौर से देखो मुझे क्या किसी मॉडल से कम लगता हूँ।
चीन और पाकिस्तान हमले की साजिश रच रहे है
अरे!देश की सेना क्या कर रही है?
मैं बेखबर तो रोज डिस्को और पब जाता हूँ
जगह जगह आतंकी दहशत फैला रहे हैं
मैंने एक नज़र न्यूज़ चॅनल पर डाला है
वैसे मैं क्रिकेट और राखी का स्वयंवर देखता हूँ
सना है मंहगाई बेतहाशा बढ़ रही है,पापा है न?
मैं तो रोज मक्दोनाल्ड में ही खाता हूँ।
माँ, पापा ने सालों से नए कपड़े नही ख़रीदे ,पर मैं तो
लैपटॉप और आधुनिकतम मोबाइल खरीदूंगा
आखिर हाई क्लास दोस्तों के साथ रहता हूँ
नेता आजकल गुंडागर्दी करते है,वे बड़े भ्रष्ट और कामचोर हो गए हैं
मुझे दोष मत देना,
मैं तो चुनाव में वोट भी नही डालता हूँ।
देश की घिसी पिट्टी गरीबी,औरतों की असुरक्षा
अशिक्षा ,आतंकवाद,भ्रस्ताचार जैसी बातों के लिए समय नही
मैं आज का डॉक्टर,इंजिनीअर हूँ,
और एम् बी ऐ ,एम् सी ऐ करता हूँ!
हाँ मैं ही आज की युवा जनता हूँ!!!
बहुत गहरे जज्बात नजर आते है. एक चिंतन है.
जवाब देंहटाएंपर बीच बीच मे रोमन शब्द प्रवाह को रोकते है अन्यथा न ले
Bahut achha likha hai aapne. you hi likhti rahiye
जवाब देंहटाएंलिखते तो सब हैं पर सच बहुत कम लिखते हैं उनमे से आप एक हो, लिखते रहो हमेशा!! बहुत अछे!!
जवाब देंहटाएं